उत्तराखण्ड

तुलाज इंस्टीट्यूट में मंत्री सतपाल महाराज ने छात्र और शिक्षकों के संग किया योग

तुलाज इंस्टीट्यूट ने मंगलवार को एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साही भागीदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, तुलाज इंस्टिट्यूट के उपाध्यक्ष रौनक जैन, उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी डॉ. राघव गर्ग और निदेशक डॉ. संदीप विजय ने दीप जलाकर किया। मंद्धी सतपाल महाराज ने दैनिक जीवन में योग का अभ्यास करने के फायदे बताए।

मेडिटेशन ट्रेनर्स बीएल सेमवाल और आरएस चौहान ने माइंडफुल मेडिटेशन सेशन का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक सुप्रीत अरोड़ा, शेखर बिष्ट और अनीता शर्मा ने अभ्यास सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण दिया। आयोजन स्टूडेंट अफेयर्स के संकाय समन्वयक डॉ. सचिन कुमार और इमैनुएल गेब्रियल ने किया। सुकमाना फाउंडेशन और ट्रस्ट ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News