उत्तराखण्डराष्ट्रीय

देश के नवनियुक्त सीडीएस सेवानिवृत्त ले. जनरल अनिल चौहान संभाला पदभार

देश के नवनियुक्त सीडीएस सेवानिवृत्त ले. जनरल अनिल चौहान ने आज पदभार संभाल लिया है, इससे पहले वे दिल्ली स्थित वार मेमोरियल पहुंचे और अमर जवान ज्योति और वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन किया, इस मौके पर उनके साथ उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद थे।

ले. जनरल अनिल चौहान को दो दिन पूर्व ही नया सीडीएस बनाया गया है, उन्हें जनरल बिपिन रावत के एक हेलिकॉप्टर हादसे के निधन के करीब नौ माह नया सीडीएस नियुक्त किया गया है।

 

वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सेवानिवृत्त ले. जनरल अनिल चौहान ने कहा कि मुझे भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है, मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों रक्षा बलों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा, हम सभी चुनौतियों और मुश्किलों का मिलकर सामना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News