उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में की शिरकत

देहरादून (मालदेवता):-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता, देहरादून में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से गरीबों का जीवन आसान बनाने हेतु गुड गवर्नेंस के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस एक साल में देवभूमि उत्तराखण्ड की आन, बान और शान बढ़ी है।

May be an image of 6 people and people standing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। हमारी ये प्रगति, उन्नति और विकास की यात्रा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए हम दिन रात कार्य कर रहे हैं। हमारे लिए राज्य की जनता सर्वोपरि है, और हमारा हर एक फैसला जन भावनाओं के आधार पर लिया जाता है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

May be an image of 6 people and people standing

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News