राष्ट्रीय

दिल्ली में कल रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

कांग्रेस कल दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि जैसे मुद्दों पर हमला करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

कांग्रेस सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी शुरू कर रही है, जिसमें राहुल गांधी पैदल चलते हुए ‘महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाएंगे।’ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस का अभी तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button