राजस्थान

अमरनाथ त्रासदी में अब तक राजस्थान के सात तीर्थयात्रियों की मौत, 30 अब भी लापता

अमरनाथ गुफा बादल फटने के बाद राजस्थान के चार और श्रद्धालुओं के मरने की पुष्टि के साथ ही इस हादसे में प्रदेश के अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बीते दिन इसकी जानकारी दी।

चार तीर्थयात्री हुए आपदा के शिकार

अधिकारी ने बताया कि राज्य के नागौर जिले के चार तीर्थयात्री भी इस आपदा का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि इन तीर्थयात्रियों ने छह जुलाई को पहलगाम से अपनी यात्रा शुरू की थी, और आठ जुलाई को अमरनाथ गुफा में पूजा करने के बाद अचानक आई बादल फटने के कारण आई बाढ़ में बह गए। नागौर के जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने कहा, ‘अमरनाथ गुफा मंदिर के पास अचानक आई बादल फटने के कारण आई बाढ़ में जिले के चार लोगों की मौत हो गई है।

30 लोग अब भी लापता

सामरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान नागौर जिले के रहने वाले प्रह्लाद राम, यजुवेंद्र सिंह, शंकर सिंह और वीरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चारों दोस्त थे और उन्होंने एक साथ यात्रा की योजना बनाई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, आपदा में मरने वालों में तीन श्रद्धालु राजस्थान के थे। इसके अलावा पांच अन्य घायल हो गये थे। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News