राजस्थान

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए है। जोधपुर कलेक्टर ने आज भी सभी सरकारी-निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। जोधपुर में बारिश के कारण मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए है। कलेक्टर ने मंगलवार को भी छुट्टी का ऐलान किया था। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए है। सीएम गहलोत ने जिला कलेक्टर से ब्यौरा लिया है। सीएम गहलोत के गृह जिले होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों हाथ-पैर फुले हुए है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आज प्रदेश के अजमेर, भीलवाड़ा. राजसमंद, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार इन जिलों में आज वज्रपात और मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है।

बारिश को लेकर सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट

सीएम अशोक गहलोत ने बीते दिन को ट्वीट कर कहा, “जोधपुर में अचानक अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। कल से ही जिला कलेक्टर से स्थिति को लेकर संपर्क बना हुआ है एवं किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अभी स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है. आमजन से निवेदन है कि हर तरह की सावधानी बरतें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News