राष्ट्रीय

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित झुग्गियों में लगी भीषण आग

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसमें दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग लगते ही सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News