राष्ट्रीय

पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत

दिल्ली:  पुरानी दिल्ली से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, यह हादसा करीब सुबह 4.45 बजे हुआ, पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक मकान की छत गिरने से छह लोग उसमें मलवे में दब गए, जिनमें से मां-बेटा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि चांदनी महल इलाके में चितली कबर स्थित एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वहां मलवा फैला पड़ा है। मां-बेटे की मौत हो चुकी है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मलवे में दबकर रुकसार (30) व उसके बेटे आलिया (3) की मौत हो गई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। रुखसार बच्चों को लेकर मायके आई हुई थी। सुबह करीब 4.45 बजे हादसे के समय वह कमरे में सो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News