उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के हरिद्वार में अतिक्रमण कर बनाई गई धार्मिक संरचना ढहाने की मुहिम जारी, मुख्यमंत्री ने भी किया ट्वीट

हरिद्वार:- उत्तराखंड में सरकारी व जंगल की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई धार्मिक संरचना ढहाने की मुहिम जारी है। अवैध धर्म स्थलों पर चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान के तहत आज प्रशासनिक टीम ने कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला गांव में सरकारी विद्यालय में बनी अवैध मजार को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने मजार को हटाया, पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध रूप से बने एक मंदिर के खिलाफ भी यह कार्रवाई की गई।

कनखल थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बनी मजार को ढहाया जा रहा है। मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया ट्वीट

देश में अवैध धार्मिक ढ़ांचों के खिलाफ मुहिम को लेकर राज्य के  मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से मजार को ढहाने का वीडियो शेयर किया है। साथ ही वीडियो के थ कैप्शन में लिखा है- ‘सफाई अभियान जारी है। देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के क्रम में आज हरिद्वार में अवैध मजार को हटाया गया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News