उत्तराखण्ड

देहरादून में तेज बारिश के साथ हो रही ओलवृष्टि

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी देहरादून में तेज बारिश के साथ ओलवृष्टि होने लगी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चारधाम मार्गों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। बीते तीन दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। वर्षा से तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।

नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News