उत्तराखण्ड

केदारनाथ में निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रण की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से हुई मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

 देहरादून:-  उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, वहीं केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा सहित अन्य जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

रविवार को यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना को दुखद करार दिया है। मुख्यमंत्री ने मौत पर दुख जताते हुए घटना के पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि चार धाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से चढ़ते और उतरते समय सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News