uttarakhandउत्तराखण्ड

एक्शन मोड में डीएम सोनिका, कांजी हाउस में मिली मृत गायों के मामले में दिये जांच के आदेश, जिसकी भी इसमें लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून:- राजधानी के कांजी हाउस में कुछ मृत गायें, कुछ मरणासन्न पर और कुछ की आंखे निकली होने के मामले में डीएम सोनिका ने जांच के आदेश दिये हैं। नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निरिक्षण के बाद मामले का खुलासा हुआ। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी सोनिका ने लिया है। डीएम सोनिका ने कहा कि जिसकी भी इसमें लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि अब फिर से कांजी हाउस नगर निगम की देख रेख में ही चलेगा। बता दें पूर्व में केदारपुरम स्थित कांजी हाउस का संचालन नगर निगम करता था। लेकिन सितंबर 2023 में शासन के निर्देशानुसार कांजी हाउस का संचालन हरिओम आश्रम कड़वापानी को सौंप दिया गया। यहां पर आने वाले गोवंश के चारे से लेकर देखभाल और इलाज की व्यवस्था आश्रम के जिम्मे है।

बीते बुधवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी केदारपुरम में बने कांजी हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्हे कांजी हाउस में मरी हुई गायें दिखीं। निरिक्षण में पाया कि दो मरी गायें और छह घायल अवस्था में थी। जिसे देख अधिकारियों के होश उड़ गए। इसके बाद अधिकारियों का पारा चढ़ गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भारी अनियमितता को देखकर संचालकों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। मामले को लेकर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी विद्यासागर कापड़ी ने संचालक के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News