राजनीति

उ.प्र की डिप्टी सी.एम हो सकती है बेबी रानी मौर्य

 

लखनऊ / विधानसभा चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सियासी बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा ये भी है कि आगरा ग्रामीण सीट से जीतने वाली विधायक बेबी रानी मौर्य का नाम उप मुख्यमंत्री की रेस मे सबसे ज्यादा चर्चा में है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि महिला और प्रदेश का लोकप्रिय दलित चेहरा होने की वजह सेू बेबी रानी मौर्य को उप मुख्यमंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

आपको बता दें कि भाजपा ने कुछ समय पहले ही उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिलाकर चुनावी मैदान में उतारा था। लिहाजा योगी कैबिनेट में मौर्य की एंट्री की संभावनाओं को राज्य में दलित समीकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मौर्य उसी जाटव समाज से आती हैं जिसका ताल्लुक बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का है। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है। बेबी रानी मौये के अलावा डिप्टी सीएम के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का नाम भी चर्चाओं में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button