राजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा में सियासी हलचल तेज,  हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़:- हरियाणा में भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी सायं पांच बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सीएम मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पिछड़ा वर्ग का कार्ड खेला है। भाजपा ने साढ़े नौ साल पुराने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने के बाद भी राजनीतिक रूप से यह संदेश दे दिया है कि राज्य में भाजपा गैर जाट की राजनीतिक पर ही कायम रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News