uttarakhandअपराधउत्तराखण्ड

जौलीग्रांट अस्पताल के पास पेड़ से लटका युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून:-  जौलीग्रांट अस्पताल से कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा।

मृतक की शिनाख्त दीपक (25) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम हंसाखेड़ा थाना नाखी तहसील हसनगंज जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि मृतक जौलीग्रांट में ही काम करता था। करीब डेढ़ माह पूर्व ही वह यहां आया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News