उत्तराखण्ड

गुप्तकाशी तरसाली में हुआ भारी भूस्खलन, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त

गुप्तकाशी:- उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन के साथ चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ रहा है, वहीं कल शाम 5.30 बजे रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी तरसाली में भारी भूस्खलन होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यहां मलबे में एक वाहन के दबे होने की सूचना भी है। हाईवे ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद हो गया है, दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों को रोकते हुए सुरक्षित जगहों पर रुकने की सलाह दी है। इस कारण फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी जा रही है।

साथ ही यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रात्रि प्रवास के लिए रुकने के लिए कहा जा रहा है। प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की बात कही जा रही है लेकिन मलबा साफ होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व राजमार्ग देवीधार में भी 40 मीटर ध्वस्त हो गया था। एनएच की ओर से लगभग 40 घंटे बाद यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News