उत्तराखण्ड

13 से 18 मार्च तक चलेगा उत्तराखंड बजट सत्र, आज से विभागों के अधिकारी-कर्मचारी होगें गैरसैंण के लिए रवाना

देहरादून:-  भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड बजट सत्र 2023 13 से 18 मार्च तक चलेगा। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए आज से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रवाना होंगे। बजट सत्र के लिए सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

आज से कर्मचारी गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न हो।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News