uttarakhandउत्तराखण्ड

वीकेंड पर उत्तराखंड में बढ़ी सैलानी की भरमार, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में बढ़ा ट्रैफिक जाम

उत्तराखंड:-  वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी उत्तराखंड पहुंचे। पहाड़ के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते हुए सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। हालांकि मसूरी से लेकर ऋषिकेश और हरिद्वार में पर्यटकों को जाम से दो चार होना पड़ा। वहीं, वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।  मसूरी में कोल्हूखेत से गांधी चौक तक के साथ ही लंढौर बाजार, मलिंगार क्षेत्र में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गांधी चौक से किंग्रेग के बीच बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। शहर के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

ऋषिकेश में वीकेंड पर हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शनिवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। पर्यटक और स्थानीय लोग जाम से परेशान रहे। सुबह से ही हाईवे पर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे।  ऋषिकेश मे शनिवार को भी जाम की यहीं स्थिति थी। अधिकांश पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी से नहीं लौट पाए थे, जिससे यातायात नियंत्रण में दिक्कतें आई। आज भी यही स्थति बनी हुई है।  गंगोत्री हाईवे मार्ग पर बर्मानंद मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे पहाड़ में जाने वाले वाहनों को घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ा। हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। वहीं, हरकी पैड़ी पर भी गंगा स्नान के लिए श्रद्धलुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News