अर्न्तराष्ट्रीय

 चीन : 133 लोगों को लेकर जा रहा बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त

एक दुःखद खबर आ रही है चीन के गुआंग्शी इलाके से जहां 133 लोगों को लेकर जा रहा विमान आज यानि सोमवार को दुर्धटनाग्रस्त हो गया। चीन के सरकारी मीडिया सीजीटीएन की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोइंग 737 विमान में 130 से ज्यादा लोग सवार थे और यहां गुआंग्शी इलाके के वुझोउ शहर के बाहरी हिस्से में गिरा। कहा ये जा रहा है कि इस हादसे के चलते पहाड़ पर आग लग गई। फिलहाल अथॉरिटीज ने बचाव दल को मौके पर भेजा है राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन अब तक हादसे की वजह सामने नहीं आ सकी है। विमान हादसे का कारण जानने के लिए ब्लैक बॉक्स की बरामदगी जरूरी है जिसके तेजी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ बोईंग विमान 6 साल पुराना था। यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1ः11 पर हुई थी विमान उस वक्त हादसे का शिकार हुआ जब वह 3,225 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। विमान की दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर लैंडिंग होनी थी। चीन को एयरलाइन इंजस्ट्री की सेफ्टी के रिकॉर्ड के मामले में दुनिया के टॉप देशों में शुमार किया जाता है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के मुताबिक चीन में आखिरी बार भीषण हवाई हादसा 2010 में हुआ था। जब एम्ब्रेयर ई-190 जेट क्रैश हो गया था। इस हादसे में कुल 44 लोग मारे गए थे जबकि विमान में 96 लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button