उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने गणेश चतुर्थी की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गजानन महाराज से की सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना

आज देशभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। हर जगह गणेशजी की स्थापना की जाएगी और विघ्नहर्ता सभी को अपना आशीर्वाद भी देंगे। जहां घरों को मूर्ति की स्थापना के लिए विशेष रूप से सजाया गया है।

वहीं गणेश चतुर्थी  के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भगवान श्री गणेश जी की भक्ति व आराधना को समर्पित #GaneshChaturthi की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस पावन अवसर पर उन्होंने गजानन महाराज से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News