uttarakhandउत्तराखण्ड

कोटद्वार में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी मंजूरी

कोटद्वार:– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुझे अवगत कराया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है जो अतिशीघ्र काम करना भी शुरू कर देगा। आपको याद होगा कि कुछ समय पूर्व मैंने विदेश मंत्री जी से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी ताकि हमारी लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

मैं आदरणीय विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और इस पर प्रगति से मुझे अवगत भी कराया। पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में अभिजात्य वर्ग के लिए कही जाने वाली सेवायें आज आमजन के सहज रूप में सुलभता से उनके द्वार पर पहुँच रही है। यही विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला मजबूत कदम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News