उत्तराखण्ड

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय देहरादून दौरे पर, एयरपोर्ट में राज्यपाल ने किया स्वागत

देहरादून:- सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।

अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल आज अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News