उत्तराखण्ड

अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40  महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को वितरित किए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो देहरादून में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023  तक प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन करने के साथ ही विभागीय कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया।

इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव को महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा गार्ड सलामी दी गई। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव,  राजीव बालोनी, स्टाफ अधिकारी एवं जिला कमांडेंट देहरादून राहुल सचान, जिला कमांडेंट होमगार्ड चमोली श्यामेंदर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News