राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। लगभग 4,727 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट महज 31 महीनों में बनकर तैयार हुआ है। सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास, निवेश और बेहतर हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट के अत्याधुनिक टर्मिनल भवन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट की विभिन्न सुविधाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी दी। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री खुले वाहन में जनसभा स्थल पहुंचे। वहां 13,500 से अधिक आदिवासी महिलाओं और छात्रों ने पारंपरिक धीमसा नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास परियोजनाओं और क्षेत्र की प्रगति पर अपने विचार रखे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहले चरण में प्रतिवर्ष लगभग 60 लाख यात्रियों की आवाजाही संभालने में सक्षम होगा। इस परियोजना को तीन चरणों  आधुनिक तकनीक से लैस इस एयरपोर्ट में 3,800 मीटर लंबा कोड-4E रनवे, अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, कार्गो सुविधाएं और आधुनिक एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है। यह हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों का संचालन करने में सक्षम होगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर आंध्र क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनके अनुसार इस परियोजना से निवेश, उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भोगापुरम एयरपोर्ट से पर्यटन क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। विश्व प्रसिद्ध अराकू कॉफी, समुद्री पर्यटन और उत्तर आंध्र के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच पहले की तुलना में अधिक आसान होगी। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने “विंग्स टू द ड्रीम्स ऑफ नॉर्थ आंध्र” अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News