उत्तराखण्डचिंतनजनसमस्याराजनीति

सरकार ने बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया: प्रियंका गांधी

उत्तराखण्ड में आज प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों का जमावड़ा अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक देना चाहता है। इस कड़ी में सी.एम धामी की विधानसभा खटीमा में प्रियंका गांधी ने सीधे मोदी सरकार पर हमाला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है।
प्रियंका गंाधी ने कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए ही चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। जब बजट आता है तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है ‘जनता की सेवा’ उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। यहां पलायन सबसे ज्यादा है पलायन तब होता है जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर है लेकिन रोजगार नहीं। लोग नौकरी के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते तब हम राजनीति नहीं कर रहे थे अपना फर्ज निभा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News