uttarakhandउत्तराखण्ड

रुद्रपुर से दिल दहलाने वाली खबर , भाई ने बहन का गला घोट कर उतारा मौत के घाट खुद को लटकाया फांसी के फंदे पर

रुद्रपुर:- पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। हत्यारे भाई ने बहन की गला घोट कर दी हत्या मामला रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी का है।सिंह कॉलोनी मोहल्ले में हुई सनसनीखेज वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है ।सनसनीखेज वारदात ने मोहल्ले में हड़कंप पहुंचा दिया । जहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और खुद फांसी पर झूल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंह कॉलोनी में हुई यह वारदात की बात करे तो दोनो मरने वाले भाई बहन मूल रूप से चंदुवा थाना दरियागंज बरेली के रहने वाले थे।जिसमे मृतक भाई की उम्र 23 वर्ष थी और बहन की उम्र 19 साल थी । जानकारी यह है की मृतक तीन दिन पहले रुद्रपुर स्थित इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 6 अपने बहनोई रवि के यहा आया था। जहां उसके बहनोई ने उसे मोहल्ले में ही एक किराए का कमरा दिला दिया था ।जहां मकान की तीसरी मंजिल पर दोनों भाई-बहन रहने लग गए। बताया जाता है कि सुनील यहां ठेला लगाने का काम करता था ।

 

Vio 3 आज प्रातः जब काफी देर तक सुनील और उसकी बहन करिश्मा अपने कमरे से नहीं निकले तो । मकान मालिक अमोलक ने इसकी सूचना रवि को दी । दोनों मकान की तीसरी मंजिल पर उनके कमरे पर पहुंचे । और काफी देर तक दरवाजा खटखटाया । लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वह दंग रह गए ।उन्होंने देखा कि करिश्मा का शव । फर्श पर पड़ा हुआ है। और सुनील फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ है। यह देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली ।बताया जाता है की सुनील पूर्व में दहेज हत्या के मामले में 4 साल की जेल भी काट कर आया है जब पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो प्रथमदृश्या पता चला कि करिश्मा का चुन्नी से गला घोंटा गया है । और सुनील ने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News