उत्तराखण्ड

विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन विपक्षियों का हंगामा, मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्यपाल अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन स्वस्थ परंपरा नहीं

गैरसैंण:- राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ हो गया है। सत्र के दौरान नकलरोधी कानून समेत 10 विधेयक पेश होंगे। सत्र में 15 मार्च को वर्ष 2023-24 के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा।  राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। विधायक वेल पर पहुंच गए। राज्यपाल ने विपक्ष के हंगामे के बीच अभिभाषण पढ़ा।

इस दौरान कांग्रेस के सदस्य पीठ के सम्मुख आकर नारेबाजी करते रहे।  जिस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन स्वस्थ परंपरा नहीं है। विपक्षियों के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं।  इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा और मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News