मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर होगी रिलीज, ‘बम बम भोले’ गाने का बीटीएस वीडियो हुआ शेयर

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बम बम भोले’ रिलीज किया गया। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया और इसकी प्रशंसा की। अब निर्माताओं ने ‘बम बम भोले’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं इस वीडियो में क्या कुछ है?

रविवार को निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिकंदर का ‘बीटीएस’ वीडियो शेयर किया, जिसमें सेट पर मस्ती भरे माहौल की झलक दिखाई गई। वीडियो में शरमन जोशी अपने चेहरे पर गुलाल लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सलमान अपने डांस सीक्वेंस करते हुए दिख रहे हैं। क्लिप में आगे सलमान को कास्ट और क्रू के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है। सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली रश्मिका मंदाना उनके साथ डांस स्टेप्स का अभ्यास करती हुई नजर आईं।

सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, रश्मिका को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मुझे सलमान सर से बहुत कुछ सीखने की उम्मीद है। सेट पर उनकी एनर्जी कमाल की होती है।”

इस बीच टीम ने आधिकारिक तौर पर ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल मुंबई में पूरा हुआ, जिसमें सलमान, रश्मिका, निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे। ‘सिकंदर’ के बाद सलमान ‘किक 2’ में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News