उत्तराखण्ड

दुःखद खबर, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का हुआ निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

हल्द्वानी:- अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे।पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्धानी स्थित निवास में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बटवताया कि उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से कल 27 सितंबर की सुबह 10 बजे से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।

सीएम धामी ने जताया दुख

वरिष्ठ राजनेता, भाजपा उत्तराखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे श्री पूरन चंद्र शर्मा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News