उत्तराखण्डहल्द्वानी

डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शराब दुकान पर छापा

हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित एक देसी शराब दुकान पर ओवररेटिंग का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तय कीमत से अधिक दाम वसूलने के आरोप में दुकान संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पता चला कि 85 रुपये में बिकने वाला पव्वा ग्राहकों को 90 रुपये में बेचा जा रहा था, जबकि 95 रुपये की बोतल के लिए 100 रुपये वसूले जा रहे थे। मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, विक्रय रजिस्टर और निर्धारित मूल्य सूची की जांच की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को शासन द्वारा तय दरों पर ही शराब बेचने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग ने दुकान संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा ओवररेटिंग पाए जाने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोगुनी की जाएगी। विभाग ने साफ किया कि तय कीमत से अधिक वसूली नियमों का सीधा उल्लंघन है।

आबकारी अधिकारी धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान 180 एमएल और 200 एमएल के पव्वों पर पांच रुपये अतिरिक्त वसूले जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुकान संचालक नरेंद्र सिंह पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News