Punjab: अबोहर में राजपुरा के युवक की मौत, माल उतारने के लिए रात को पहुंचा था, सुबह नहीं उठा

अबोहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत (28) निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लवप्रीत टीसीआई कंपनी में कार्यरत था और सोमवार रात को माल उतारने के लिए अबोहर पहुंचा था। सुबह जब उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठा। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस संबंध में नगर थाना नंबर-1 के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *