राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 91वां एपिसोड होगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी टेलीवीजन व रेडियो के माध्यम से रूबरू होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम के लिए लोगों से अपने विचार और सुझाव साझा करने की अपील की थी।

ऐसा माना जा रहा है कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और संघर्ष पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी कर सकते हैं। वहीं देश में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से भी वह देशवासियों को सचेत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News