उत्तराखण्ड

अग्निपथ योजना को लेकर राजनीति तेज , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने रखा मौन व्रत

अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी है, अग्निपथ योजना को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है, अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक घंटे का मौन व्रत रखा.  कांग्रेस  नेता  हरीश रावत ने मौन के जरिये युवाओं का समर्थन किया।

अग्निपथ योजना के विरोध में रखे गये मौन व्रत के बाद हरीश रावत ने कहा जो नौजवान सालों से निरंतर सड़कों पर, गांवों के मैदान में भर्ती को लेकर पसीना बहा रहे थे, सरकार ने उनकी उम्मीद पर पानी फेरने का काम किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा युवाओं की निगाहें निरंतर भारतीय सेना में रिक्त पड़े पदों पर जाने की थी, मगर सरकार ने अग्निपथ वीर बनाने का फैसला किया, केंद्र सरकार के इस फैसले से नौजवान हतप्रभ हैं।

उन्होंने कहा चार साल सेना में सेवा देने के बाद जब वापस आएगा तो उसके पास अनिश्चित भविष्य होगा। हरीश रावत ने कहा सरकार को ये बताना चाहिए कि उस युवा का क्या होगा, हरीश रावत ने कहा देश के नौजवान के साथ ही अभिभावक भी सरकार के इस फैसले से परेशान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News