मनोरंजनराष्ट्रीयविशेष

गायक जुबिन नौटियाल, लेखक मनोज मुंतशिर का यह राम भजन सुनकर पीएम मोदी हुए मंत्रमुग्ध, पोस्ट साझा कर की प्रशंसा

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पूरे देश में जश्न का माहौल है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां धूम धाम से की जा रही हैं इस बीच अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर भगवान श्रीराम का एक मधुर भजन साझा किया है। साथ ही भजन के गायक जुबिन नौटियाल, लेखक मनोज मुंतशिर और म्यूजिक कंपोजर पायल देव की तारीफ भी की।

पीएम मोदी ने ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन साझा करते हुए लिखा, ‘भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर पर आधारित भजन, ‘जय श्री राम’ के लिए गायक हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने बीते गुरुवार को एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News