उत्तर प्रदेश

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

एक बार फिर पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। पैक उत्पादों पर आज से लागू जीएसटी को लेकर उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जीएसटी लागू है। रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। उन्होंने आगे लिखा कि जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News