उत्तर प्रदेश

निकुंज महोत्सव में पहुंची भाजपा सांसद हेमा मालिनी

मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। आज मंदिर में ग्रीष्मकालीन निकुंज महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव में सांसद ने सेवायत श्रीवत्स गोस्वामी के आचार्यत्व में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देहरी पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत मूल पाठ, श्रीचैतन्य भागवत, विष्णु सहस्त्रनाम, नारायण कवच आदि का भी पूजन किया।

फल और सब्जियों से सजाई गई रसाल कुंज

श्रीराधारमण मंदिर के निकुंज सेवा महोत्सव में रसाल कुंज में विराजित होकर ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को दर्शन दिए। रसाल कुंज में बनी प्रभु की फूल बंगला झांकी में 11 प्रकार की सब्जी एवं फलों का प्रयोग कर भाव स्वरूप सेवा में अर्पित किए गए। ब्रज के प्रख्यात फूलबंगला कलाकारों द्वारा बैंगन, टिण्डा, नीबू, भिंडी, करेला, कुदू्र, सेब, केला, अनन्नास, अनार आदि फलों और सब्जियों से रसाल कुंज सजाई गई।

निकुंज महोत्सव में बरस रहे आनंद रस

मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन पर श्रद्धालु बेसुध होकर झूमे। सांसद हेमा मालिनी भी भक्ति भावना में तल्लीन नजर आईं। निकुंज महोत्सव में बरस रहे आनंद रस से हर भक्त अपने आप को धन्य महसूस कर रहा था। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि एक करोड़ देवताओं के रूप में स्थित एकादश रुद्र में दशम् रूद्र कहे जाने वाले शर्वा रुद्र द्वारा ठाकुर राधारमण लाल की निकुंज सेवा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News