उत्तराखण्ड

उज्ज्वला योजना लाभार्थी महिलाओं को दीपावली का योगी सरकार ने दिया तोहफा, एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा मुफ्त

उत्तर प्रदेश :- उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को अगले माह दीपावली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। इसी तरह एक मुफ्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही योगी कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ प्रदेश की 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को होगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस योजना से संबंधित प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भाजपा ने पिछले विधान सभा चुनाव के अवसर पर जारी अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। गत वर्ष उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के लिए बजट में 3301.74 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News