उत्तराखण्ड

UKSSSC पेपर लीक मामले में एक ओर गिरफ्तारी, एसटीएफ ने धामपुर से किया जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में शुक्रवार को एसटीएफ ने एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। अब तक UKSSSC पेपर लीक मामले में बीस गिरफ्तारियां हो चुकी है।

उत्तराखंड परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तराखंड नकल माफिया के तार उत्तर प्रदेश के नकल माफिया से जुड़ रहे हैं। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा लंबी गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे न्यायलय में पेश किया जाएगा।

ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहली रात पेपर लीक के प्रश्नों को सॉल्व किया था। नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद एसटीएफ ने बड़े खुलासे के लिए टीम को गैर प्रांतों में किया गया रवाना।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News