उत्तराखण्ड

नैनीताल सैलानियों से हुआ गुलजार, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

नैनीताल:- तापमान के बढ़ते ही व वीकेंड आते ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का उमड़ना जारी है। इसकी शुरुआत बीते दिन  से हुई। नगर का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अब परवान चढ़ने लगा है। अब पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आने लगे हैं।

पर्यटकों के समूह आने से सरोवर नगरी में चहल-पहल बढ़ गई है। आज पर्यटक वाहन पार्किंग की तलाश करते नजर आए। सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर की रंगत में निखार नजर आ गया है। जिस कारण होटल, सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउसों के अधिकांश कमरे पैक हो गए। पार्किंग के अभाव में मालरोड के कुछ होटलों के कमरे खाली रहे।

पर्यटन स्थल स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, किलबरी, केव गार्डन, चिड़ियाघर, सरिताताल, वाटर फाल, बाटनिकल गार्डन व हनुमान गढ़ी समेत नगर के सभी पर्यटन स्थल में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। मालरोड में चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। नैनीझील में भी नौका विहार करने वाले सैलानियों को तांता लगा रहा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, पीआरओ रुचिर साह के अनुसार मैदानी भागों के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के बाद सीजन चरम पर पहुंचा। लिहाजा प्रशासन को यातायात को लेकर अभी से पुख्ता इंतजाम करने होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News