उत्तराखण्ड

पीएम मोदी आज 5वीं बार जा रहे हैं केदारनाथ, आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, जानें पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम जा रहे हैं, जहां वह आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। केदारनाथ में शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा लगाई गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री 2013 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए शंकराचार्य के समाधि स्थल का लोकार्पण भी करेंगे। बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही मोदी केदारनाथ में 400 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

 

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की केदारनाथ की यह पांचवीं यात्रा होगी। राज्य सरकार की तरफ से उनके दौरे की तैयारियां को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी का चारधाम खासकर केदारनाथ को लेकर अटूट श्रद्धा व लगाव है। केदारनाथ में वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केंद्र में जब मोदी सरकार आई तो उन्होंने पुनर्निर्माण के कार्यों पर विशेष फोकस किया और निर्माण कार्यों के लिए बजट कभी भी आड़े नहीं आने दिया। धाम में अब तक चार गुफाएं भी बन कर तैयार हो चुकी हैं। मोदी शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने उनके दौरे के मद्देनजर केदारघाटी में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News