उत्तराखण्ड

डेंगू के खिलाफ MDDA VC बंशीधर तिवारी की पहल, कल दोपहर 3 बजे  MDDA में लगेगा रक्तदान शिविर, करें योगदान

देहरादून;-   उत्तराखंड में लगातार डेंगू अपना कहर बरपा रहा है।  आए दिन डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में मरीजों को लगातार प्लेटलेट्स की जरुरत पड़ रही है।  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की विशेष पहल पर कल एमडीडीए रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस प्रकार से डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसको देखते हुए एमडीडीए कल दोपहर 3:00 बजे से रक्तदान के विशेष शिविर को लगाने का निर्णय लिया है।

MDDA VC बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की एमडीडीए सामाजिक कार्यों और आमजन के हित के लिए गंभीर है लिहाजा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है बंशीधर तिवारी ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई रक्तदान का इच्छुक है तो वह एमडीडीए के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तर में आकर रक्तदान कर सकता है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button