उत्तराखण्ड

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र ऋषिकेश AIIMS की छठी मंजिल से कूदा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्र ने मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से छलांग लगा कर दी अपनी जान। वहीं आनन-फानन में छात्र को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कोतवाली पुलिस के मुताबिक आज राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद 19 वर्षीय एम्स की मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।

 

वहीं मेडिकल कॉलेज में मौके पर तुरंत चौकी पुलिस भी पहुंच गई। छात्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में पहुंचने से पहले ही छात्र दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की जानकारी जुटाई रही है। वहीं साथी छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News