राजनीति

सीएम के निर्देश,फाइलों को न लटकाया जाये:योगी

लखनऊ: सी.एम योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने के साथ ही अपने तेवर दिखा दिए । शपथ ग्रहण के बाद प्रेसवार्ता कर सी.एम ने फ्री राशन का समय बढ़ाने का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने सभी अपर मुख्यसचिव व प्रमुख सचिव को टारगेट दे दिया सीएम ने कहा कि 6 माह, 1 साल और 5 साल के लिये टारगेट तय कर उसका प्रजेंटेशन करें।
सीएम ने कहा कि हर विभाग आधे.आधे घंटे की प्रेजेंटेशन बनाए ।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में मुकाबला दूसरों के काम से था लेकिन इस बार अपने ही पिछले कार्यकाल से भी और बेहतर करना है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने अच्छा काम किया था इसलिए हम वापस लौटे हैं लेकिन अब हमें और बेहतर करना होगा। जनता ने हम पर विश्वास जताया है इसलिए हमें उस पर खरा उतरना है। सीएम के निर्देश फाइलों को लटकाया न जाये हमें लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को अमली जामा पहनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News