बुटवल में भारतीय युवकों की गिरफ्तारी, पुलिस ने अवैध धंधे के आरोप में 13 युवकों को पकड़ा

महराजगंज:- पुलिस को सूचना मिली की भारत से आए कुछ युवक बुटवल के उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 11-कालिकानगर में अंजन शर्मा के घर पर किराए पर रह रहें हैं और वहां अवैध धंधे का संचालन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 13 भारतीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि फेयर प्ले (ऑनलाइन सट्टा साइट) के माध्यम से भारतीय युवकों द्वारा जुआ खेलाने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर भारत से आए युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय युवकों के पास से 13 लैपटॉप, 40 मोबाइल सेट, 13 सिम कार्ड, भारतीय बैंक के चेकबुक आधार कार्ड को जब्त किया गया है। पकड़े गए युवक मुकेश कुमार, रविंद्रर सिंह, जुगल किशोर, महेंद्र चौधरी, राम चौधरी, रोहित दास, भीमसेन चौधरी, मनोज कुमार, अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण कुमार चौधरी राजस्थान, वसीम खान गोरखपुर उत्तर प्रदेश व समीम खान कोलकाता वेस्ट बंगाल का रहने वाला है।  एसपी रुपनदेही रंजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *