उत्तराखण्ड

घर से बाहर बिना मास्क के रखा कदम तो देना होगा जुर्माना

देहरादून : सहित जिले भर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि जिलाधिकारी डॉण् आर राजेश कुमार ने पुलिस.प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएं और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि भीड़.भाड़ भरे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में भी सघन जांच की जाए और जो भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी है कि कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना गाइडलाइन के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घूमता पाया गया उसके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी और निर्धारित जुर्माना वसूला जाएगा।

जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को हिदायत दी है कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि कार्यालयों में अधिकारीए कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि सरकारी कार्यालयों में जो भी कर्मचारी आ रहे हैं वे भी बिना मास्क के कार्यालयों में दाखिल न होने पाएं।

जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को हिदायत दी है कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि कार्यालयों में अधिकारी,कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।साथ ही यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि सरकारी कार्यालयों में जो भी कर्मचारी आ रहे हैं वे भी बिना मास्क के कार्यालयों में दाखिल न होने पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News