हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर:- पांवटा में फटा बादल फटा, दो बच्चों समेत चार लापता, 70 परिवारों को रात को ही छोड़ना पड़ा अपना अशियाना

हिमाचल प्रदेश:- लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं सिरमौरी ताल में बादल फटने से घर में मलबे में दबे दो बच्चों समेत लापता हुए पांच लोगों में से 65 वर्षीय कुलदीप का शव बरामद हुआ है जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।

एलएनटी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। ता दें कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बुधवार को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से कुलदीप सिंह का मकान मलबे में दब गया था।  सिरमौरी ताल के लगभग 70 परिवारों के लोग रात को ही अपना घर छोड़ नेशनल हाईवे पर आ गए। हालांकि आसपास के गांवों के लोग बचाव कार्य में जुटे रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News