उत्तराखण्डराजनीति

भगवा रंग में रंगी सरिता आर्य

देहरादून: चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पार्टी के असंतुष्टों के तेवर जल्ख होते जा रहे हैं। खबर आ रही है कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में घर वापसी हो रही है वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा के डैमेज कंट्रोल को बैलेंस करने का मन बना चुकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गईं। आपको बता दें कि वे भाजपा दफ्तर पहुंच गई हैं। सरिता आर्य यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज है। वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से उन्होंने मुलाकात भी की थी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल तेज होने लगा है। एक ओर जहां हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा सरिता आर्य देहरादून में भाजपा में शामिल हो सकती हैं। आपको बता दें कि सरिता आर्य का साफ कहना था कि अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता है तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

दरअसल,कांग्रेस में टिकटों को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद के साथ ही असंतोष के स्वर मुखर होने लगे हैं। टिकट कटने की जानकारी मिलने पर सरिता आर्य ने अपने बागी तेवर अपनाते हुए भाजपा में जाने के संकेत दे दिए थे। वहीं शुक्रवार देर रात्रि उन्होंने भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि टिकट मिला तो उन्हें भाजपा में जाने से गुरेज नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News