उत्तराखण्ड

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की अचनाक हुई तबीयत खराब

हिमाचल प्रदेश:  दिल्ली दौरे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला हैं। इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। राज्यपाल की पीठ में दर्द बताई जा रही है। नोएडा के सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल में राज्यपाल का इलाज चल रहा है। आगामी कार्यक्रम अभी होल्ड कर दिए गए हैं।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल पद संभालने के बाद शिव प्रताप शुक्ला का यह पहला दिल्ली दौरा है। शनिवार को शुक्ला ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी और हिमाचली टोपी भेंट की थी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक टोपी और चंबा रुमाल भेंट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button