हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: देर रात चंबा जिले के सरोग गांव में फटा बादल, 15 वर्षीय युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कल देर रात को चंबा जिले के सरोग गांव में बादल फटने की खबर आई है। वहीं बादल फटने से भारी तबाही हुई हैं, भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News