उत्तराखण्ड

राजस्थान के उदयपुर घटना के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट

राजस्थान के उदयपुर में हुई युवक की हत्या के बाद इस घटना की आंच उत्तराखंड पर न आए इसके लिए सरकार ने पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती के निर्देश दिये हैं। राजस्थान उदयपुर में दर्जी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सभी जगह प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

गृह विभाग लगातार सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के सम्पर्क में है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड में पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

आज इसी क्रम में सचिवालय में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की नजर पूरे मामले पर है। उत्तराखंड में इससे जुड़ी कोई घटना न हो इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News